करवट बदलती जिंदगी।

करवट बदलती जिंदगी।

अब सोच लिया क्या लिखूं, मन का तराना या जिंदगी, 
वो पल जो कभी जी न सका, पूछता हूं अपने खुद से हीं। 

  अपनी मुश्किलों को आसान बनाने, निकला था घर से,
हमें ना पता था मेरी मुश्क़िलें, आगे और बढ़ाएगी ये जिंदगी।

 बदल गए थे हर रिश्ते नाते, अपनो को ढूंढ रही थी नजर, 
क्या खूब मिला था सिला, मुझे मुश्किलें हालात बदलने की,

दो पल को मुस्करा लेता हूँ, ये दिखाने को कितना खुस हूं मै, लेकिन उन्हें क्या पता, मुझे किस कदर रुलाती ये जिंदगी। 

जब सोचता हूं अब खुश रहूं, तभी बदल जातें हैं दिन, 
करवट लेते लेते सोचता रहा, कैसे निकल गई ये जिंदगी, 

क्या दिन थे वो जब कुछ पाने का, या ना कुछ खोने का डर था, 
थम गया हर पल मेरा, बस तुझे समझने में ए जिंदगी।

Comments